पिंपल/मुंहासे दूर करने की 23 बेहतरीन क्रीम – Best Anti-Acne and Anti-Pimple Creams in Hindi - nethunter

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, July 16, 2019

पिंपल/मुंहासे दूर करने की 23 बेहतरीन क्रीम – Best Anti-Acne and Anti-Pimple Creams in Hindi

कैसा लगता है, जब आप कहीं बाहर जाने वाले हो और एक दिन पहले बिन बुलाए मेहमान की तरह आपके चेहरे पर एक पिम्पल निकल आए। पार्टी हो या पिकनिक एक पिम्पल आपके पूरे प्रोग्राम को खराब कर सकता है। पिंपल के कई कारण हो सकते हैं जैसे – गलत खान-पान, तनाव या तैलीय त्वचा, लेकिन कारण चाहे जो भी हो, इससे चेहरे की खूबसूरती पर दाग जरूर लग जाता है। आपकी सुंदरता के साथ-साथ यह आपका मूड भी खराब कर देता है, लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आपके मन से पिंपल का डर बिल्कुल निकल जाएगा।

इस लेख के जरिए हम आपको पिंपल दूर करने की क्रीम के बारे में बताएंगे। पिंपल हटाने की क्रीम जल्द से जल्द असर दिखा आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है। अब देर किस बात की, चलिए जानते हैं पिम्पल्स क्रीम के बारे में।

पिंपल/मुंहासे हटाने की क्रीम – Acne/Pimple Removal Creams in Hindi

1. ओ3+ डर्मल जोन जीटाडर्म क्रीम (O3+ Dermal Zone Zitderm Cream)

Dermal Zone Zitderm Cream

अगर पिंपल के लिए क्रीम की बात करें, तो यह क्रीम न सिर्फ आपकी त्वचा में अत्यधिक तेल उत्पादन को कम करने में मदद करती है, बल्कि त्वचा के छिद्रों को भी साफ करती है। यह त्वचा में मौजूद अत्यधिक तेल के कारण होने वाले कील-मुंहासों से बचाव कर सकती है। साथ ही यह त्वचा के छिद्रों में कसाव लाती है और आपकी त्वचा को सेहतमंद व जवां बनाती है।

गुण :

  • इसमें प्राकृतिक रूप से निकाला गया विटामिन-डी होता है।
  • इसमें हाइड्रेटर भी शामिल हैं।
  • यह क्रीम त्वचा पर कठोर नहीं होती है।
  • पैराबेन (एक तरह का केमिकल) नहीं है।
  • सामान्य और तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • कुछ भी नहीं है।

रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें

2. सेबमेड क्लियर फेस केयर जेल (Sebamed Clear Face Care Gel)

Sebamed Clear Face Care Gel

पिम्पल्स क्रीम की बात करें, तो सेबमेड क्लियर फेस केयर जेल को खासतौर पर मुहांसों से ग्रस्त त्वचा के लिए ही तैयार किया गया है। इसमें एक मॉइस्चराइजिंग कॉम्प्लेक्स होता है, जिसमें एलो बरबडेंसिस और ह्यलुरॉनिक एसिड (barbadensis and hyaluronic acid) होता है। इसमें ऑलेंटोइन और पैनथेनॉल (allantoin and panthenol) भी होता है, जो आपकी त्वचा को आराम देते हैं। यह जेल आपकी त्वचा को रूखा नहीं बनाता, बल्कि आपको कील-मुंहासों (पिम्पल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स) से छुटकारा दिलाकर आपकी त्वचा को कुछ ही दिनों में साफ बना सकता है।

गुण :

  • त्वचा के पीएच को संतुलित रखता है।
  • त्वचा हाइड्रेट करता है।
  • रूखा नहीं करता।
  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • हल्का है और आसानी से त्वचा में समा जाता है।

अवगुण :

  • कुछ भी नहीं।

रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें

3. न्यूट्रोजेना ऑन-द-स्पॉट एक्ने ट्रीटमेंट – Neutrogena On-The-Spot Acne Treatment

Neutrogena On The Spot Acne Treatment

इस औषधीय क्रीम में 2.5 प्रतिशत बेंजोइल पेरोक्साइड होता है, जो कील-मुंहासों को हटाने में मददगार साबित होता है। यह क्रीम हल्की होती है और आपकी त्वचा में आसानी से समा जाती है और आपकी त्वचा को रूखा भी नहीं बनाती है।

गुण :

  • यह क्रीम मुंहासों को रोकती है।
  • इससे लगाने से त्वचा पर तेल नहीं जमता।
  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • कोई हानिकारक रसायन नहीं मिला हुआ।
  • त्वचा के लिए सौम्य है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त (यहां तक कि संवेदनशील त्वचा के लिए भी)।

अवगुण :

  • बढ़ती उम्र में होने वाले कील-मुंहासों में असरदार नहीं है।

रेटिंग : 4.8/5

यहां से खरीदें

4. एवेने क्लीनैंस एक्सपर्ट – Avene Cleanance Expert

Avene Cleanance Expert

इस प्रोडक्ट में मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद हैं, जो बैक्टीरिया, सूजन और दाग-धब्बों को फैलने से रोकते हैं। यह त्वचा में अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करती है। यह आपके ब्लेमिश और ब्लैकहेड को कम कर त्वचा में सुधार करती है।

गुण :

  • एलर्जिक न के बराबर है।
  • मुंहासों को होने से रोकती है।
  • पैराबेन नहीं होता।
  • सोप फ्री है।
  • ग्लूटेन व ऑयल फ्री है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा के लोगों को सूट नहीं कर सकती है।

रेटिंग : 4.8/5

यहां से खरीदें

5. विको टर्मरिक स्किन केयर – Vicco Turmeric Skin Cream

Vicco Turmeric Skin Cream

अगर पिंपल हटाने की क्रीम की बात करें, तो विको टर्मरिक स्किन केयर क्रीम न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि इसे कई वर्षों से उपयोग किया जा रहा है। जैसा कि सभी जानत हैं कि इसमें हल्दी है, जो एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। यह क्रीम घाव, चकत्ते, मुंहासे, दाने और किसी भी अन्य त्वचा की समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती है। साथ ही यह ब्लेमिश और दाग-धब्बों को कम करके त्वचा की रंगत को निखारती है।

गुण :

  • इसमें प्राकृतिक पदार्थ मिले हुए हैं।
  • कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • स्किन टोन को निखारती है।
  • कोई हानिकारक रसायन नहीं मिले हुए हैं।

अवगुण :

  • गर्मी के मौसम में इसके उपयोग से त्वचा तैलीय हो सकती है।

रेटिंग : 4.8/5

यहां से खरीदें

6. जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिंपल क्रीम – Jovees Anti Acne & Pimple Cream

Jovees Anti Acne Pimple Cream

पिंपल दूर करने की क्रीम की अगर बात करें, तो जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिंपल क्रीम एक अच्छा प्राकृतिक प्रोडक्ट है। इसमें नीम, लाल चंदन और अन्य हर्बल अर्क होते हैं, जो न केवल मुंहासों को कम करते हैं, बल्कि उन्हें फिर से होने से भी रोकते हैं। यह क्रीम आपकी त्वचा को साफ बनाती है।

गुण :

  • यह क्रीम मुंहासों को कम करेगी।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी है।
  • इसमें प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं।
  • तैलीय और मुंहासों से ग्रस्त त्वचा के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • इसका असर होने में थोड़ा वक्त लगता है

रेटिंग : 4.8/5

यहां से खरीदें

7. काया एक्ने फ्री प्यूरीफाइंग नरिशर – Kaya Acne Free Purifying Nourisher

Kaya Acne Free Purifying Nourisher

पिंपल दूर करने की क्रीम की बात करें, तो काया की एक्ने फ्री प्यूरीफाइंग नरिशर क्रीम भी अच्छा विकल्प हो सकती है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड, मुलायम और कोमल रखती है और मुंहासों के कारण होने वाली जलन को कम करती है। यह क्रीम खासतौर पर तैलीय त्वचा और उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें ज्यादातर मुंहासों की परेशानी होती है। यह क्रीम त्वचा के छिद्रों को बंद नहीं करती है, त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है और त्वचा पर अत्यधिक तेल का निर्माण होने से रोकती है।

गुण :

  • त्वचा विशेषज्ञों के निर्देशानुसार इसका निर्माण किया गया है।
  • विभिन्न चिकित्सकीय परीक्षणों के बाद इसे प्रमाणित किया गया है।
  • यह मुंहासे रोकने में सक्षम है।
  • बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं है।

अवगुण :

  • मुंहासों के कारण हुए धब्बों को कम नहीं करती है।

रेटिंग : 4.7/5

यहां से खरीदें

8. ऑर्गेनिक थेरेपी इंस्टा क्लियर एक्ने क्रीम – Organic Therapie Insta Clear Acne Creme

Organic Therapie Insta Clear Acne Creme

यह तेल मुक्त क्रीम है, जिसमें हर्बल तत्व मौजूद हैं। यह मुंहासों को कम करने और मुंहासों के निशानों को कम करने का दावा करती है। इसमें मौजूद सामग्री प्राकृतिक तरीके से मुहांसों के कारण होने वाली खुजली और त्वचा की जलन को कम करती है। यह त्वचा को मुंहासों से मुक्त करती है और त्वचा से निकलने वाले अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करती है।

गुण :

  • हर्बल तत्व शामिल हैं।
  • एलर्जी न के बराबर है, क्योंकि एलर्जी के लिए विभिन्न परीक्षण किए गए हैं।
  • इसमें 100 प्रतिशत शाकाहारी तत्व शामिल हैं।
  • मुंहासों के निशान को भी हल्का कर सकती है।

अवगुण :

  • हो सकता है हर प्रकार की त्वचा पर काम न करे।

रेटिंग : 4.5/5

यहां से खरीदें

9. क्लियरसिल रैपिड रेस्क्यू स्पॉट ट्रीटमेंट क्रीम – Clearasil Rapid Rescue Spot Treatment Cream

Clearasil Rapid Rescue Spot Treatment Cream

पिंपल के लिए क्रीम की बात करें, तो हमारी लिस्ट में अगला नाम क्लियरसिल रैपिड रेस्क्यू स्पॉट ट्रीटमेंट क्रीम का है। इसमें बेंजॉयल पेरोक्साइड होता है, जिसे मुंहासों के कारण आई सूजन को कम करने और उसका इलाज करने के लिए जाना जाता है। यह क्रीम सिर्फ चार घंटों में पिंपल्स और सूजन के आकार को कम करने का दावा करती है। यह एक्सेलाड्रम (Acceladerm) तकनीक से निर्मित है, जिस कारण यह मुंहासों व फुंसियों पर शक्तिशाली दवा के रूप में काम करती है। इसकी थोड़ी-सी मात्रा भी असरकारक है। यह खासकर के मिश्रित, तैलीय त्वचा और किशोरावस्था के दौरान होने वाले कील-मुंहासों पर असरकारक है।

गुण :

  • यह त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • इसमें अल्कोहल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • इसमें कोई अन्य हानिकारक रसायन नहीं है।
  • जैसा दावा किया गया है, यह कुछ घंटों में ही असर दिखाने लगती है।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही पिंपल के लिए काफी है।
  • आप इसे मेकअप से पहले भी उपयोग कर सकते हैं। बस इसे लगाने के बाद थोड़ी देर सूखने दें, फिर मेकअप का उपयोग करें।

अवगुण :

  • हो सकता है कि यह अतिरिक्त संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को सूट न करे।
  • अन्य क्रीम की तुलना में काफी महंगी है।
  • इसका रंग सफेद है और इसे लगाकर तुरंत बाहर नहीं निकल जा सकता है।
  • यह आपकी त्वचा को रूखा बना सकती है, इसलिए इसे लगाने का बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है।
  • इसे लगाने के कुछ सेकंड तक आपको त्वचा में चुभन महसूस हो सकती है।
  • यह दाग-धब्बों पर असर नहीं कर सकती है।
  • भले ही दावा करे कि चार घंटों में पिंपल ठीक हो जाएंगे, लेकिन इसका असर होने में चार घंटे से ज्यादा भी लग सकते हैं।
  • इसके उपयोग से ब्लेमिश हो सकते हैं।
  • इसकी गंध काफी तीव्र है। संभव है कि कुछ लोगों को इसकी गंध पसंद न आए।

रेटिंग : 4.5/5

यहां से खरीदें

10. ओरिफ्लेम प्योर स्किन स्पॉट एसओएस जेल – Oriflame Pure Skin Spot SOS Gel

Oriflame Pure Skin Spot SOS Gel

इस उत्पाद को डिटेक्ट टेक्नलॉजी के साथ तैयार किया गया है। साथ ही इसमें सैलिसिलिक एसिड भी है। यह क्रीम 8 घंटों के भीतर आपके मुंहासों का इलाज करने और 24 घंटों के भीतर उनके आकार व सूजन को कम करने का दावा करती है। इसमें अमरूद के अर्क होते हैं, जो बैक्टीरिया और सीबम को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को निखारकर, उसमें चमक लाती है।

गुण :

  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • यह क्रीम हल्की है।
  • यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
  • इसकी पैकेजिंग सफर के अनुकूल है।
  • साथ ही इसकी ट्यूब पैकेजिंग हाइजीनिक है।

अवगुण :

  • इसकी खुशबू थोड़ी तीव्र है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।
  • संभव है कि कुछ लोगों को इसे लगाने से झुनझुनी या फिर जलन महसूस हो।

रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें

11. हिमालया एक्ने-एन-पिंपल क्रीम – Himalaya Acne-n-Pimple Cream

Himalaya Acne n Pimple Cream

हिमालया के क्रीम और शैंपू ने बाजार में अपनी जगह बना ली है। अगर बात करें पिंपल दूर करने की क्रीम की, तो हिमालया एक्ने-एन-पिंपल क्रीम भी हमारे लिस्ट में जगह बना चुकी हैं। हिमालय की यह क्रीम आपकी त्वचा को मुलायम और चिकना रखते हुए, मुंहासे व फुंस्सी को कम करने का दावा करती है। इसमें कूलिंग और एस्ट्रिंजेंट (astringent) गुण हैं, जिन्हें बारबाडोस एलो (Barbados aloe), कपास के पेड़ व फिटकरी से लिया गया है।

गुण :

  • इसमें एंटीसेप्टिक गुण है।
  • यह सूजन को कम करती है।
  • यह हाइड्रेट रखती है
  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • पिंपल्स पर असर करती है।

अवगुण :

  • ठीक से त्वचा में घुलने में वक्त लगता है।
  • क्रीम को लगाने के बाद आपको त्वचा में थोड़ा खिंचाव महसूस हो सकता है।

रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें

12. वादी हर्बल्स एंटी-एक्ने क्रीम – Vaadi Herbals Anti Acne Cream

Vaadi Herbals Anti Acne Cream

इस क्रीम में एक नया फॉर्मूला है। लौंग के तेल को नीम और संतरे के अर्क के साथ मिलाकर यह फॉर्मूला तैयार किया गया है। यह क्रीम मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारकर मुंहासे को कम करने का दावा करती है। इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा में अतिरिक्त तेल को बनने से रोकते हैं और रोमछिद्रों को बंद होने से बचाते हैं।

गुण :

  • इसमें प्राकृतिक सामग्री मौजूद है।
  • यह क्रीम सूजन को कम करती है।
  • जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
  • त्वचा में अच्छी तरह से मिल जाती है।
  • जल्द परिणाम देती है।

अवगुण :

  • जरूरी नहीं कि यह सभी की त्वचा पर यह असर करे।

रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें

13. लोटस फायटोआरएक्स क्लेरिफाइंग पिंपल्स एंड एक्ने क्रीम – Lotus PhytoRx Clarifying Pimples & Acne Cream

Lotus PhytoRx Clarifying Pimples Acne Cream

इस क्रीम में विभिन्न पौधों के अर्क होते हैं। इसमें अन्य सामग्रियां जैसे – थायम (thyme), सेज (sage), टी ट्री (tea tree) और लौंग (clove) है। इन सभी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-एक्ने गुण हैं। यह क्रीम पिंपल्स और मुंहासों को साफ करती है, आपकी त्वचा को निखारती है और मुंहासों को फिर से होने से रोकती है।

गुण

  • हर्बल अर्क शामिल हैं।
  • दाग-धब्बों को होने से रोकती है।
  • 4-5 दिन में असर दिखने लगता है।
  • इसकी पैकेजिंग अच्छी है और आप आसानी से इसको अपने बैग में रख सकते हैं।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।

अवगुण :

  • अन्य क्रीम की तुलना में ज्यादा महंगी है।
  • इसमें पैराफिन होता है।

रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें

14. बायोटीक बायो क्लोरोफिल ऑयल-फ्री एंटी-एक्ने जेल – Biotique Bio Chlorophyll Oil-Free Anti-Acne Gel

Biotique Bio Chlorophyll Oil Free Anti Acne Gel

आजकल बायोटीक के प्रोडक्ट बाजार में काफी चर्चित हैं। इसकी क्रीम काफी सौम्य होती है और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। पिंपल हटाने की क्रीम की बात करें, तो बायोटीक की बायो क्लोरोफिल ऑयल-फ्री एंटी-एक्ने जेल एक असरदार क्रीम है। इसमें क्लोरोफिल, सी एलगी, एलोवेरा, सीवीड एक्सट्रैक्ट व गम अरबिक मौजूद होते हैं। ये तत्व आपकी त्वचा के छिद्रों को कसते हैं और मुंहासे व फुंसियों को कम करते हैं और त्वचा को साफ करते हैं। इस क्रीम का दावा है कि इसके उपयोग के कुछ दिनों के अंदर ही आपको इसका असर पता चलने लगेगा।

गुण :

  • इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं।
  • कोई हानिकारक रसायन नहीं है।
  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • इसकी सुगंध भी बहुत हल्की है।

अवगुण :

  • हो सकता है कि हर किसी की त्वचा पर इसका असर अलग-अलग हो।
  • इसे लगाने के बाद हल्की जलन हो सकती है।

रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें

15. एक्ने + क्लियरिंग पॉइंट जेल – Acnes + Clearing Point Gel

Acnes Clearing Point Gel

आपको इस क्रीम के नाम से ही अंदाजा लग गया होगा कि यह आपके लिए बेहतरीन पिंपल क्रीम साबित हो सकती है। इस एंटी-एक्ने जेल में सफेद चाय के अर्क (tea extracts), तेल को अवशोषित करने वाले तत्व (oil-absorbing ingredients) और विटामिन-ई मौजूद है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करके, अधिक सीबम को निकालने से रोककर और रोम छिद्रों को साफ करके मुंहासों को कम करने का दावा करती है। यह 99 प्रतिशत तक मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाने और आपको साफ व स्वस्थ त्वचा प्रदान करने का दावा करती है।

गुण :

  • यह एंटीबैक्टीरियल क्रीम है।
  • रात भर में सूजन को कम कर सकती है।
  • त्वचा में तेल को कम कर सकती है।

अवगुण :

  • हो सकता है कि मुंहासों के दाग-धब्बों पर इसका असर न हो।

रेटिंग : 3.9/5

यहां से खरीदें

16. खादी ओमोरोस एंटी-एक्ने एंड पिंपल क्रीम – Khadi Omorose Anti Acne and Pimple Cream

Khadi Omorose Anti Acne and Pimple Cream

आजकल कई लोग आयुर्वेदिक औषधीय और क्रीम का उपयोग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट न के बराबर हैं। यही कारण है कि पिंपल के लिए क्रीम के इस लेख में हमने खादी को शामिल किया है। खादी को अपने सभी प्राकृतिक उत्पादों के लिए जाना जाता है, जो त्वचा पर बेहद कोमल होते हैं। यह एंटी-एक्ने और पिंपल क्रीम आपके दाग-धब्बों और ब्लेमिश को हल्का करने व आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करेगी। अगर आप इस क्रीम को सही तरीके से और सावधानी से उपयोग करेंगे, तभी आपको सही परिणाम मिलेंगे। आप इस क्रीम को खरीदते वक्त, इसे लगाने का तरीका जान सकते हैं।

गुण :

  • इसमें प्राकृतिक अर्क होते हैं।
  • इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं है।
  • दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकती है।
  • इसकी पैकेजिंग सही है और आप इसे यात्रा करते वक्त भी अपने बैग में रख सकते हैं।

अवगुण :

  • किसी-किसी को यह क्रीम लगाने के बाद हल्की जलन हो सकती है।
  • अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो इसे लगाने का बाद आपको थोड़ी चिपचिपाहट महसूस हो सकती है।

रेटिंग : 3.7/5

यहां से खरीदें

17. नेचर श्योर एंटी-एक्ने क्रीम – Nature Sure Anti-Acne Cream

Nature Sure Anti Acne Cream

यह एंटी-एक्ने क्रीम सूजन को कम करती है। इतना ही नहीं, इस क्रीम के उपयोग से न सिर्फ मुहांसे, बल्कि मुहांसों के दाग-धब्बे, फाइन लाइन्स, झुर्रियां और काले धब्बे भी कम हो सकते हैं। यह आपकी त्वचा को चमकदार, जवां और स्वस्थ बनाती है।

गुण :

  • त्वचा को झुर्रियों से बचाती है।
  • यह क्रीम सौम्य है।
  • इसमें 100 प्रतिशत शाकाहारी तत्व शामिल हैं।
  • इसमें पैराबेन नहीं है।

अवगुण :

  • इसकी सुगंध बहुत तीव्र है।
  • संभव है कि यह सभी प्रकार की त्वचा पर असर न करे।

रेटिंग : 3.5/5

यहां से खरीदें

18. वेजिटल एंटी-एक्ने क्रीम – Vegetal Anti Acne Cream

Vegetal Anti Acne Cream

हो सकता है आप में से कई लोगों को इस क्रीम के बारे में न पता हो। वेजिटल एंटी-एक्ने क्रीम एक हर्बल प्रोडक्ट है, जिसमें एलोवेरा और नीम के अर्क शामिल हैं। इस क्रीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों के कारण त्वचा में होने वाली असुविधा और जलन से राहत दिला सकते हैं। यह क्रीम न सिर्फ मुंहासों से होने वाली सूजन को कम कर सकती है, बल्कि मुंहासों के कारण होने वाले दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद कर सकती है। इस क्रीम को तैलीय और मुंहासे से ग्रस्त त्वचा के लिए ही बनाया गया है। इसलिए, अगर आप भी मुंहासों और इसके दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो इस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

गुण :

  • इसमें पैराबेन (एक तरह का केमिकल) नहीं है।
  • इसमें 100 प्रतिशत प्राकृतिक तत्व होते हैं।
  • इसमें प्रिजर्वेटिव (एक प्रकार का केमिकल) नहीं है।
  • कोई स्टेरॉयड नहीं है।
  • कोई सिंथेटिक यानी कृत्रिम रंग नहीं है।

अवगुण :

  • इसे लगाने के बाद हो सकता है कि आपको अपनी त्वचा थोड़ी तैलीय और चिपचिपी लगे।
  • यह क्रीम हल्की नहीं है।

रेटिंग : 3.5/5

यहां से खरीदें

19. डॉ. बत्रा नेचुरल एंटी-एक्ने क्रीम – Dr. Batra’s Natural Anti-Acne Cream

Dr. Batras Natural Anti Acne Cream

डॉ. बत्रा की होम्योपैथिक दवाइयों व सप्लीमेंट्स के बारे में कई लोगों ने सुना होगा। वहीं, अब डॉ. बत्रा के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी अब उपलब्ध हैं, उन्हीं में से एक है डॉ. बत्रा की नेचुरल एंटी-एक्ने क्रीम। इस क्रीम का प्रमुख घटक बरबेरिस एक्विफोलियम (Berberis Aquifolium) है, जो ऑरेगन अंगूर (Oregon grape) की जड़ है। ये मुंहासों और मुंहासों की वजह से त्वचा में होने वाली असुविधा से राहत दिला सकते हैं। इसमें इचिनेशिया भी होता है, जो आपकी त्वचा पर आरामदायक प्रभाव डालकर त्वचा को स्वस्थ रख सकता है। इस क्रीम में जैतून की पत्तियों का अर्क भी शामिल है, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है।

गुण :

  • इसमें प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं।
  • मुंहासों के वजह से होने वाले सूजन को कम कर सकता है।
  • त्वचा को स्वस्थ बनाता है और निखारता है।

अवगुण :

  • इसमें PEG-60 (एक तरह का केमिकल) शामिल है।
  • संभव है कि यह हर तरह की त्वचा पर काम न करे।

रेटिंग : 3.5/5

यहां से खरीदें

20. बायोटीक बायो विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी-एक्ने क्रीम – Biotique Bio Winter Green Spot Correcting Anti-Acne Cream

Biotique Bio Winter Green Spot Correcting Anti Acne Cream

हमने ऊपर बायोटीक की पिंपल क्रीम के बारे में पहले ही बता चुके हैं, लेकिन हमारी लिस्ट में एक और बायोटीक क्रीम शामिल है। अगर आप अपनी त्वचा पर केमिकल का उपयोग करने से बचना चाहते हैं, तो आप बायोटीक क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। बायोटीक बायो विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी-एक्ने क्रीम में प्राकृतिक और हर्बल तत्व मौजूद हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। बायोटिक की यह क्रीम स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए है। यह क्रीम मुंहासों के कारण आई सूजन और मुंहासों के कारण बने दाग-धब्बों को भी कम कर सकती है।

गुण :

  • इसमें हर्बल सामग्री शामिल है।
  • यह त्वचा पर आरामदायक प्रभाव डालती है।
  • मुंहासों के कारण होने वाली लालिमा को कम कर सकती है।
  • कील-मुंहांसों को दोबारा होने से रोक सकती है।

अवगुण :

  • इसकी टब पैकेजिंग है।
  • हो सकता है कि आपके दाग-धब्बों को पूरी तरह कम न कर सके।

रेटिंग : 3.5/5

यहां से खरीदें

21. ओशिआ हर्बल्स नीमप्योर एंटी-पिंपल एंड एक्ने जेल – Oshea Herbals Neempure Anti Pimple & Acne Gel

Oshea Herbals Neempure Anti Pimple Acne Gel

अगर प्राकृतिक उपायों की बात करें, तो कई बार आपने सुना होगा कि कील-मुंहासों के लिए नीम गुणकारी होती है। कैसा हो अगर यही नीम के गुण आपको पिंपल क्रीम में मिल जाएं। ओशिआ हर्बल्स नीमप्योर एंटी-पिंपल एंड एक्ने जेल नीम के ही गुणों से भरपूर है। यह तेल-मुक्त जेल है, जो आपकी त्वचा में तेल बनाने वाली ग्रंथियों को नियंत्रित कर कील-मुंहासों को होने से रोकता है। इसमें नीम का अर्क होता है, जिसमें एंटीफंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें दालचीनी और हल्दी के अर्क भी हैं, जो न सिर्फ कील-मुहांसों को होने से रोकते हैं, बल्कि उनके दाग-धब्बों को भी कम करते हैं।

गुण :

  • यह क्रीम त्वचा पर तेल को जमने नहीं देती।
  • यह क्रीम हल्की है।
  • बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं है।
  • तैलीय और मुंहासे से ग्रस्त त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • अन्य क्रीम की तुलना में आपके बजट में है।

अवगुण :

  • इसमें पैराबेन है।
  • इसमें एसएलएस (SLS) शामिल है।
  • इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा रूखी हो सकती है।

रेटिंग : 3.5/5

यहां से खरीदें

22. डुक्रे केरासिंल पीपी एंटी एक्ने क्रीम – Ducray Keracnyl PP Anti Acne Cream

Ducray Keracnyl PP Anti Acne Cream

यह क्रीम दर्दनाक मुंहासे और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसमें मारटैसीन (Myrtacine) और अन्य सक्रिय तत्व होते हैं, जो मुहांसों और फुंसियों के कारण होने वाले दाग-धब्बों और ब्लेमिश को कम कर सकते हैं। यह मुहांसों के कारण होने वाली जलन और त्वचा में अत्यधिक सीबम को भी होने से रोक सकती है।

गुण :

  • यह कील-मुंहासों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को साफ कर सकती है।

अवगुण :

  • इसका असर होने में वक्त लग सकता है।
  • हर तरह की त्वचा पर सूट न करे, ऐसा संभव नहीं है।
  • इस क्रीम को लगाने के बाद त्वचा में झुनझुनाहट महसूस हो सकती है।

रेटिंग : 3/5

यहां से खरीदें

23. शहनाज हुसैन शक्लोव क्रीम फॉर पिंपल प्रॉन स्किन – Shahnaz Husain Shaclove Cream For Pimple-prone Skin

Shahnaz Husain Shaclove Cream For Pimple prone Skin

कॉस्मेटिक उत्पादों के बाजार में शहनाज हुसैन का नाम प्रसिद्ध है। कई महिलाएं शहनाज हुसैन के मेकअप उत्पादों का सहारा लेती हैं। मेकअप के अलावा शहनाज हुसैन की क्रीम भी काफी चर्चित हैं। अगर सिर्फ पिंपल क्रीम की बात करें, तो शहनाज हुसैन की शक्लोव क्रीम फॉर पिंपल प्रॉन स्किन एक अनूठा हर्बल फॉर्मूला है। इसे विशेष रूप से मुंहासों और पिंपल प्रॉन स्किन के लिए तैयार किया गया है। इसमें हीलिंग गुण हैं, जो त्वचा को मुंहासों से होने वाले असुविधा से राहत दिलाते हैं। यह क्रीम सूजन को कम करती है, रोमछिद्रों को खोलती है और आपकी त्वचा को चिकना व साफ बनाती है।

गुण :

  • इसमें हर्बल तत्व मौजूद हैं।
  • तैलीय, संवेदनशील और पिंपल प्रॉन यानी जिन्हें ज्यादा पिंपल होने की शिकायत होती है, उनके लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो, मुश्किल है।
  • आपकी त्वचा में जलन हो सकती है। खासकर, अगर आपको लौंग के तेल से एलर्जी है।

रेटिंग : 3/5

यहां से खरीदें

अगर आप सोचेंगे कि सिर्फ पिंपल हटाने की क्रीम के उपयोग से आपको फायदा होगा, तो यह पूरी तरह से सही नहीं है। पिंपल दूर करने की क्रीम के साथ-साथ आपको कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। नीचे हम कुछ ऐसे ही टिप्स दे रहे हैं :

पिंपल की रोकथाम के लिए कुछ टिप्स

पिम्पल्स क्रीम का असर तभी जल्दी होगा, जब इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए। उपयोग के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। यहां हम उसी से संबंधित कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं।

  • पिंपल को बार-बार छुएं नहीं, वरना वो घाव भी बन सकता है। साथ ही इससे आपके चेहरे के अन्य जगहों पर भी मुंहासे हो सकते हैं।
  • खाने-पीने का ध्यान रखें। ज्यादा तैलीय या मसाले वाले खाने का सेवन न करें।
  • पिंपल हटाने की क्रीम को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • उसके बाद साफ तौलिये की मदद से आराम-आराम से पोछें, ताकि आपके पिंपल तौलिये से रगड़ाएं नहीं।
  • फिर पिंपल दूर करने की क्रीम को कील-मुंहासों पर धीरे-धीरे से लगाएं।
  • कम से कम दो बार क्रीम का उपयोग करें।

याद रखें कि पिंपल दूर करने की क्रीम से रातों-रात मुंहासों का इलाज नहीं हो सकता है। इनमें से जो भी क्रीम का आप चुनाव करें, उससे पहले उनकी सामग्रियों के बारे में जान लें। इसके अलावा, आप अपनी त्वचा के अनुसार ही पिंपल के लिए क्रीम चुनें और इनके उपयोग से पहले एक बार पैच टेस्ट भी जरूर कर लें। पिंपल हटाने की क्रीम में से अपनी पसंदीदा और अपनी त्वचा के लिए जो उचित क्रीम हो उसका चुनाव करें और हमारे साथ अपने अनुभव शेयर करना न भूलें। इसके अलावा, अगर आपको भी पिंपल दूर करने की क्रीम या टिप्स के बारे में पता है, तो उसे भी नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

संबंधित आलेख

The post पिंपल/मुंहासे दूर करने की 23 बेहतरीन क्रीम – Best Anti-Acne and Anti-Pimple Creams in Hindi appeared first on STYLECRAZE.



from STYLECRAZE https://ift.tt/2ltsM0j
via IFTTT

No comments:

Post a Comment