ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान – Glycerin Benefits in Hindi - nethunter

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, August 13, 2019

ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान – Glycerin Benefits in Hindi

हर कोई बेदाग और खूबसूरत त्वचा चाहता है। यही कारण है कि हम ब्यूटी उत्पादों पर बेहिसाब तरीके से रुपये खर्च करते हैं। बाजार में कोई भी नया ब्यूटी प्रोडक्ट आते ही हम उसे इस्तेमाल करने की सोचने लगते हैं। इसके उल्ट अगर हम यह कहें कि आप चंद रुपये खर्च करके ही खूबसूरत नजर आ सकते हैं, तो शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन यह संभव है। जी हां, आप सिर्फ ग्लिसरीन भर का उपयोग करके बेदाग त्वचा और काले, लंबे व घने बाल हासिल कर सकते हैं। मुमकिन है कि आप ग्लिसरीन के फायदे से अभी तक अनजान होंगे। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको ग्लिसरीन के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताएंगे। साथ ही हम आपको ग्लिसरीन के नुकसान भी बताएंगे।

ग्लिसरीन के फायदे – Benefits of Glycerin in Hindi

ग्लिसरीन गुणों से भरपूर होता है। यह न सिर्फ त्वचा के लिए, बल्कि बालों के लिए भी लाभदायक होता है। यही वजह है कि इसका उपयोग कई ब्यूटी उत्पादों में होता है, जैसे – फेसवॉश, फेसक्रीम, शैम्पू, कंडीशनर व लोशन आदि। एक शोध के अनुसार, इसका उपयोग खाने और दवाइयों में भी होता है (1)।

आइए, सबसे पहले जानते हैं कि स्किन के लिए ग्लिसरीन के फायदे किस प्रकार होते हैं।

त्वचा के लिए ग्लिसरीन के फायदे – Skin Benefits of Glycerin in Hindi

1. मुलायम त्वचा

ग्लिसरीन को हुमेक्टैंट का अच्छा स्रोत माना गया है (2)। इसके मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा की नमी को बरकरार रखकर उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं (3)।

सामग्री:
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • फेसक्रीम
विधि:
  • एक चम्मच ग्लिसरीन को अपनी फेसक्रीम में मिला लें।
  • हर रोज दो बार चेहरा साफ करने के बाद इसे इस्तेमाल करें।

2. चेहरा साफ करे

Clean face

Shutterstock

नमी बरकरार रखने वाले गुण की वजह से ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई फेसवॉश में किया जाता है (3)। अक्सर केमिकल युक्त फेसवॉश के उपयोग से त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए, आप ग्लिसरीन से अपना प्राकृतिक फेसवॉश भी बना सकते हैं।

सामग्री:
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • डेढ़ कप गुलाब जल
  • दो चम्मच कैस्टिल साबुन
  • एक चम्मच विटामिन ई ऑयल
  • एक एयर टाइट बोतल
विधि:
  • सारी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अच्छी तरह मिल जाने के बाद मिश्रण को एक बोतल में डाल दें।
  • आप इस मिश्रण से रोज दो बार मुंह धो सकते हैं।

3. एंटी-एजिंग गुण

यह कहना गलत नहीं होगा कि अब उम्र से पहले ही चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो एक बार ग्लिसरीन को इस्तेमाल करके देखें। ग्लिसरीन के फायदे यह हैं कि यह त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखता है, जिससे आपके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां और त्वचा में ढिलापन जैसी समस्या नहीं होती (4)। इसके लिए आप ग्लिसरीन को फेसपैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री:
  • एक अंडा
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • एक चम्मच शहद
विधि:
  • एक अंडे को फोड़कर उसका सफेद और पीले हिस्से को अलग कर लें।
  • इसके बाद अंडे के सफेद भाग को अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच शहद मिला लें।
  • अच्छी तरह मिल जाने पर अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।
  • जब पैक अच्छी तरह से सूख जाए, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

4. नमी बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन के फायदे

कई बार मौसम या शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में त्वचा पर मृत कोशिकाओं की वजह से रोमछिद्र बंद होने लगते हैं और आपकी क्रीम के पोषण त्वचा के अंदर नहीं जा पाते हैं। यहां स्किन के लिए ग्लिसरीन के फायदे यह हैं कि यह नमी और पोषण को त्वचा में अवशोषित होने में मदद करता है और त्वचा की नमी बनाए रखता है (5)।

सामग्री:
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • चार चम्मच गुलाब जल
  • एक स्प्रे बोतल
विधि:
  • सारी सामग्रियों को मिलाकर एक बोतल में भर लें।
  • रोज नहाने के बाद इस घोल को अपने चेहरे और हाथ-पैर पर लगाएं।

5. मुंहासों के लिए ग्लिसरीन के फायदे

Benefits of glycerin for acne

Shutterstock

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, मुंहासों से निजात पाने में भी ग्लिसरीन लाभदायक साबित हो सकता है (6)। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और उनके दाग भी हटाते हैं (7)।

सामग्री:
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • एक चम्मच दूध
विधि:
  • एक बाउल में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच दूध मिला लें।
  • अब अपनी उंगलियों की मदद से इसे पूरे चेहरे पर या सिर्फ प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर उसके बाद इसे धो लें।
  • जल्द परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में तीन बार दोहराएं।

6. टोनर के रूप में ग्लिसरीन के फायदे

टोनर का काम होता है त्वचा को साफ करना और रोमछिद्रों को छोटा करना, ताकि धूल व प्रदूषण आदि के कण त्वचा में न चले जाएं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लिसरीन से निर्मित टोनर त्वचा को साफ रखने के साथ-साथ मुलायम भी बनाता है (8)।

सामग्री:
  • एक चौथाई कप ग्लिसरीन
  • आधा कप गुलाब जल
  • एक स्प्रे बोतल
विधि:
  • स्प्रे बोतल में ग्लिसरीन और गुलाब जल को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब हर रात चेहरा साफ करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं।

7. ब्लैक हेड हटाने में ग्लिसरीन के फायदे

चेहरे पर हुई कीलों को ब्लैक हेड्स कहा जाता है। कई बार फेशियल या मेडिकल उपचार भी इन ब्लैक हेड्स को हटाने में लाभदायक नहीं होते हैं। ऐसे में ग्लिसरीन को मुल्तानी मिट्टी के साथ प्रयोग करने से फायदा हो सकता है।

सामग्री:
  • दो चम्मच ग्लिसरीन
  • चार चम्मच बादाम पाउडर
  • एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
विधि:
  • एक बाउल में सारी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
  • इस मिश्रण की एक पतली-सी परत प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • जब यह परत पूरी तरह से सूख जाए, तो साफ पानी से चेहरा धो लें।

नोट: ब्लैक हेड्स के लिए ग्लिसरीन का उपयोग लोगों की मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेख के अगले भाग में जानिए बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे।

बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे – Hair Benefits of Glycerin in Hindi

आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्लिसरीन न सिर्फ आपकी त्वचा के लिए, बल्कि आपके बालों के लिए भी लाभकारी है। आइए जानते हैं किस प्रकार:

1. रूसी के लिए ग्लिसरीन के फायदे

Benefits of glycerin for dandruff

Shutterstock

साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, ग्लिसरीन में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसका उपयोग बालों से रूसी हटाने के लिए किया जा सकता है (9)।

सामग्री:
  • आधा कप ग्लिसरीन
विधि:
  • उंगलियों की मदद से ग्लिसरीन को अपनी स्कैल्प पर लगाएं।
  • आप चाहें तो इसमें किसी भी एसेंशियल ऑयल की तीन-चार बूंदें भी मिला सकते हैं।
  • जल्द परिणाम के लिए इस प्रयोग को हफ्ते में तीन बार दोहराएं।

2. दो मुंहे बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे

ग्लिसरीन का उपयोग कई कंडीशनर में किया जाता है। इसमें मौजूद हुमेक्टैंट बालों को चमक और एंटीस्टेटिक गुण प्रदान करने का कार्य करता है (10) (2)।

सामग्री:
  • आधा कप ग्लिसरीन
  • आधा कप पानी
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक स्प्रे बोतल
विधि:
  • सारी सामग्रियों को आपस में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल दें।
  • अब इसे लगाने से पहले बालों को थोड़ा गीला कर लें।
  • अब हल्के गीले बालों पर इस मिश्रण का स्प्रे करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं

आइए, अब जानते हैं कि बालों और त्वचा के अलावा ग्लिसरीन को और कैसे उपयोग में लाया जा सकता है।

ग्लिसरीन के अन्य फायदे – Other Benefits Of Glycerin in Hindi

त्वचा और बालों के साथ-साथ आप ग्लिसरीन का उपयोग फटे होंठों और एड़ियों के लिए भी कर सकते हैं। ग्लिसरीन के मॉइस्चराइजिंग गुण रूखी व फटी एड़ियों और होंठो को स्वस्थ करने का काम करते हैं (11) (12)।

होंठों के लिए विधि:

Method for lips

Shutterstock

  • रात को सोने से पहले होंठो पर ग्लिसरीन लगा कर सोएं।
  • पूरी तरह आराम न होने तक हर रात इस प्रक्रिया को दोहराएं।

एड़ियों के लिए विधि:

  • रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाएं।
  • फिर मोजे पहन कर सो जाएं।
  • पूरी तरह आराम न आने तक हर रात इस प्रक्रिया को दोहराएं।

लेख के अगले भाग में हम आपको बताएंगे कि क्या ग्लिसरीन के नुकसान हो सकते हैं।

ग्लिसरीन के नुकसान – Side Effects of Glycerin in Hindi

ग्लिसरीन के नुकसान की बात करें, तो ग्लिसरीन का उपयोग करने से आपको निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं (13)।

  1. अगर आप ग्लिसरीन का उपयोग दवाइयों के रूप में मौखिक रूप से कर रहे हैं, तो आपको सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और थकान महसूस हो सकती है।
  1. त्वचा पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से आपको आंखों और त्वचा पर जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सूजन (hypersensitivity dermatitis) जैसी समस्या भी हो सकती है।
  1. आपको सांस की नली में भी जलन हो सकती है, जो आगे जा कर अस्थमा का रूप ले सकती है।
  1. मौखिक रूप से सेवन करने पर आपके गैस्टेशनल ट्रेक्ट (gastrointestinal tract) में भी जलन का एहसास हो सकता है।

नोट: इस्तेमाल करने से पहले ग्लिसरीन से बने पैक्स का पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको थोड़ी-सी भी जलन या खुजली का एहसास हो, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें। साथ ही डॉक्टर से परामर्श किए बिना कोई भी दवा न लें।

ग्लिसरीन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग किसी भी प्रकार की त्वचा पर किया जा सकता है, फिर चाहे वह रूखी, तैलीय या संवेदनशील त्वचा ही क्यों न हो। हम उम्मीद करते हैं कि अब आप ग्लिसरीन के नुकसान और फायदों के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे कि इसे किस तरह उपयोग किया जा सकता है। आप इस लेख में बताए गए नुस्खों का प्रयोग करें और नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं कि ये आपके लिए उपयोगी रहे या नहीं।

संबंधित आलेख

The post ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान – Glycerin Benefits in Hindi appeared first on STYLECRAZE.



from STYLECRAZE https://ift.tt/2TsDqBB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment